मोगा में अज्ञात महिला की पहचान न होने पर समाज सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव ढोलेवाल के पास कीनिया सूए से 10 जुलाई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को नहर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। महिला की पहचान कराने के लिए उसके शरीर पर बने “गुरप्रीत” नाम के टैटू के आधार पर प्रयास किए गए और शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, लेकिन कोई भी उसकी पहचान करने नहीं पहुंचा।

इसके बाद 16 जुलाई को धर्मकोट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा को सौंप दिया। सोसायटी ने हमेशा की तरह लावारिस का वारिस बनकर महिला का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया।

समाज सेवा सोसायटी और धर्मकोट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वे धर्मकोट थाना या समाज सेवा सोसायटी, मोगा से संपर्क करें। पहचान होने की स्थिति में परिजन महिला की अस्थियां प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *