टी.एल.एफ स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

voice punjabtime
2 Min Read

 

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ), मोगा में स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग का जन्मदिन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में केक काटकर की गई, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। जन्मदिन समारोह को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देते हुए सभी से जीवन के हर विशेष अवसर पर पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर अपने संबोधन में इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर अकादमिक्स गगन सिंह, प्रिंसिपल नीतू डांडी, डीन अकादमिक्स रविंदर कौर, एचएम सोनिया सचदेवा, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, नवाचार और संस्कार आधारित शिक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण और प्रकृति के प्रति जागरूक रहने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। यह आयोजन स्कूल की सामाजिक जिम्मेदारी और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *