आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डा.माधव द्विवेदी का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत डा.माधव द्विवेदी का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि डा.माधव द्विवेदी एवं उनकी टीम करमवीर, शेख मोहम्मद, फेजल, मोहम्मद फरान रजा, निशिता अरोड़ा, अमित सैनी, सलोनी गुलेरिया, अब्दुल रहीम, शमरिंदर सिंह, पियूष चंडेल, कृष्ण सिंह पाल आदि ने विशेष सहयोग कर रोटेशनल पेटेंट हेल्थ इनफोरमेशन डिस्पले को बनाया। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि मरीज को विधिवत्त व सही दवाई दी जा सके, उसके लिए यह डिस्पले सहायक होगा। कई बार यह पाया गया है कि एक ही तरह से दिखने वाली दवाईयों में गलती के कारण गलत दवा दी जा सकती है, इसको ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है तथा आने वाले समय में इसको और उपयोगी बनाने के लिए डिजिटललाइज करके अस्पतालों में काफी उपयोगी साबित होगी। क्योंकि अस्पतालों में लगातार स्टाफ की ड्यूटी बदलती रहती है, जिसको ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आऱ.के.नारंग ने डा. माधव द्विवेदी व उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *