नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में निवेश समारोह धूमधाम से आयोजित

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा के मेहमे वाला रोड स्थित नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में निवेश समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) बड़े उत्साह एवं गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डी.एस.पी. सतवंत सिंह बैंस, शहर के प्रमुख उद्योगपति अशोक कुमार गुप्ता, देश भगत कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता तथा गोल्ड कोस्ट क्लब के एम.डी. अनुज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालते हुए नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्चपास्ट से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य एवं मधुर गीतों ने समारोह के वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। ख्य अतिथि डी.एस.पी. सतवंत सिंह बैंस, उद्योगपित अशोक गुप्ता, गौरव गुप्ता व अनुज गुप्ता ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें विद्यालय और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्र परिषद में मनत चंदोलिया को हेड गर्ल, आर्यन गुप्ता को हेड बॉय, शनाया को डिप्टी हेड गर्ल, आयुष शर्मा को डिप्टी हेड बॉय, मनजोत कौर को जूनियर हेड गर्ल, धैर्य सूद को जूनियर हेड बॉय, यतिन को रेड हाउस कैप्टन, परवाज को ग्रीन हाउस कैप्टन, जसमीत कौर को ब्लू हाउस कैप्टन तथा नाटिका मैनी को येलो हाउस कैप्टन चुना गया। समारोह का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित छात्र परिषद ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेगी तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएगी। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल नीना सिंह ने आए हुए मुख्यतिथियों का स्कूल में विशेष तौर पर पहुंचकर समागम को चार चांद लगाने पर उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *