स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड हलका मोगा के चेयरमैन बनने पर करनैल सिंह भलवान का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुंह मीठा करवाकर किया सम्मानित

voice punjabtime
2 Min Read

पंजाब सरकार द्वारा स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड, हलका मोगा के चेयरमैन के रूप में वीर सरदार करनैल सिंह भलवान चड़िक की नियुक्ति पर मोगा की विधायक एवं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने निवास स्थान पर सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरदार करनैल सिंह भलवान अपने लंबे अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व के बल पर हलका मोगा में खेलों को नई दिशा देंगे तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कल्याण और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में उनका योगदान निश्चित रूप से नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड की पूरी टीम को भी बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य खेलों के विकास और खिलाड़ियों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक डॉ. अरोड़ा ने परमात्मा से प्रार्थना की कि सरदार करनैल सिंह भलवान और उनकी पूरी टीम जनसेवा तथा खेलों के उत्थान के क्षेत्र में निरंतर नई सफलताएं हासिल करे और मोगा के खिलाड़ियों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम योगदान निभाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *