60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को योग, व्यायाम, संतुलित आहार व समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाते रहना चाहिए : डा.सीमांत गर्ग

voice punjabtime
2 Min Read

60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को योग, व्यायाम, संतुलित आहार व समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाते रहना चाहिए, ताकि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले अच्छा व स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके। उक्त विचार शाम नर्सिंग होम रेलवे रोड मोगा के एम.डी. डा.सीमांत गर्ग ने पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन मोगा द्वारा आयोजित मासिक बैठक के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित समूह पैंशनरों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। डॉ. सीमांत गर्ग ने उपस्थित पेंशनर्स को बढ़ती आयु में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि हमें आज के प्रदूषण भरे वातावरण में फास्ट फूड, तली हुई वस्तुओं से परहेज करते हुए सुबह सैर को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाते रहना चाहिए तथा कोई भी शारीरिक कष्ट आने पर उसकी जांच डाक्टर से करवा कर मेडीसन लेकर अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को जहां प्रदूषण भरे वातावरण से दूर रहते हुए हरे-भरे वातावरण में अधिक समय व्यतीत करना चाहिए तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करके वातावरण को शुद्ध रखने में भी अपना सहयोग देना चाहिए। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएशन के चेयरमैन एस.के. जैन एवं अध्यक्ष रणजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में डा.सीमांत गर्ग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को खुशहाल जीवन जीने के लिए बताए गए स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक डा.सीमांत गर्ग द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करेंगे तथा स्वस्थ जीवन जीएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *