आई.एस.एफ,कालेज आफ फार्मेसी में गुप्त नवरात्रे पर अष्टमी पर कंजक पूजन का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ,कालेज आफ फार्मेसी में स्थित दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रों पर अष्टमी पर कंजक पूजन का आयोजन किया गया। सवर्प्रथम पंडित राम चन्द्र कौशिक के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एगजामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डा. बालक दास कुर्मी, डा. संत कुमार वर्मा, डा. अभय पांडे, डा. विवेक असाठीएवं समूह फैकल्टी ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके मां भगवती को भोग लगाने की रस्म अदा की गई। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि गुप्त नवरात्रे प्रत्येक वर्ष दो बार माघ एवं अषाढ़ के शुक्ल पक्ष में होती है। इस अवधि में दुर्गा मां की आराधना से सुख, स्मृद्धि, शांति एवं स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। जो लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करते हैं देवी मां सभी पर कृपा बरसाती है। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी के कल्याण की कामना की। इस उपरांत कंजक पूजन करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *