कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मोगा में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं की लोकार्पित

voice punjabtime
3 Min Read

पंजाब सरकार द्वारा हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों के तहत मोगा जिला आज इतिहास का गवाह बना, जब जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जिले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें मुख्य रूप से मोगा, बाघापुराणा तथा धर्मकोट हलकों में सिंचाई परियोजनाओं का श्री गोयल ने उद्घाटन किया, जिसमें मुख्य रूप से सूओं/रजबाहों की कंक्रीट लाइनिंग, जमीनदोज पाइपों के द्वारा सिंचाई की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आज मोगा के गांव झंडेयाना, बाघापुराणा के गांव सुखानंद, साहोके तथा धर्मकोट हलके के गांव नूरपुर हकीमां में सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से मोगा जिले के लगभग 94 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनका 20085 एकड़ अतिरिक्त रकबा नहरी पानी की सिंचाई के अधीन आ जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का सपना देखा था, ताकि भू-जल को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण जहां पहले नहरी पानी का उपयोग केवल 17-18 प्रतिशत था, वह अब 86 प्रतिशत हो गया है, जिससे पंजाब के एकमात्र प्राकृतिक स्रोत भू-जल को बचाया जा सकेगा। धर्मकोट विधानसभा हलके की सूओं तथा रजबाहों की कंक्रीट लाइनिंग, वाटर कोर्स और पाइपलाइन की 79.56 करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत हुई। इस परियोजना के तहत कंक्रीट, पाइपलाइन तथा वाटर कोर्स की लाइनिंग की कुल लंबाई 175.24 किलोमीटर बनती है। इन परियोजनाओं से धर्मकोट के 79 गांवों को सीधे रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस परियोजना से पहले 24270 एकड़ सिंचाई वाला रकबा बढ़कर 41894 हो जाएगा, अर्थात इस परियोजना से 18174 एकड़ रकबा सिंचाई के अधीन हो जाएगा। इस परियोजना के तहत लाइनिंग, वाटर कोर्स और पाइपलाइन की परियोजनाओं की अलग-अलग जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोकरी डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम की कंक्रीट लाइनिंग परियोजना, जोकि 52.51 करोड़ की लागत वाली है, से 26458 एकड़ रकबा अब सिंचित हो जाएगा, जो कि पहले 16450 एकड़ था, 10008 एकड़ रकबा इससे सिंचित होगा। इस लाइनिंग की लंबाई 66.32 किलोमीटर है। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले के लगभग 94 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने किए जा रहे एक एक वायदे को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे के अलावा आम आदमी पार्टी के वालंटियर, पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *