आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डा. संत कुमार वर्मा का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार के द्वारा मंजूर

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत हेड डिपार्टमेंटय आफ कैमिस्ट्री डा. संत कुमार वर्मा एवं टीम का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। डा. संत कुमार वर्मा ने बताया कि यह मेडिकल डिवाइस यूरेनरी ट्रैक इफैक्शन एवं एंटी बायटिक रजिस्ट्रेंस को नापने के लिए बनाया गया है। इसको बनाने में डा.सिद्धार्थ मेहन, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, नवनीश कुमार, आलिया प्रवीण, आदित्य प्रसाद साहू, आशीष कुमार, मोहम्मद रिजमान, शामल कुमार मन्ना, रहीम मलिक ने अपनी अहम भूमिका निभाई। यह उपकरण डिजीटलाइज करने के उपरांत इसका उपयोग टेस्टिंग के लिए काफी सस्ता एवं स्टीक साबित होगा। आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी हेल्थ प्रोफेशनल के लिए लगातार उपकरणों पर कार्य कर रहा है। यहां का एकेडमिया एवं रिसर्च लगातार नई तकनीकी के साथ छात्रों को ट्रेनिंग दे रहा है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने डा. संत कुमार वर्मा व उनकी टीम का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने पर शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *