दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने समाज सेवी सुशील सुशील मिड्डा, राकेश सितारा को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट

voice punjabtime
1 Min Read

दिव्य ज्योति जागृति संस्था द्वारा 29 जुलाई को आयोजित होने वाले श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आज मोगा के आरा रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में समाज सेवी सुशील मिड्डा, राकेश सितारा, सौरभ गोयल, भावाधस के अध्यक्ष नरेश बोहत, श्री पंचमुखी धाम मंदिर के मुख्य सेवादार शिव टंडन, लक्की गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्यों को महोत्सव का निमंत्रण पत्र दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी नीरजानंद जी महाराज ने भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर स्वामी नीरजा नंद जी महाराज ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 29 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से 29 जुलाई को आयोजित महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *