मोगा के सिविल लाइन दत्त रोड स्थित श्री योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में द्वादशाी पर श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य संकीर्तन श्रद्धा व धूमधाम में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में यजमान कुटिया के मुख्य सेवादार राम चन्द्र शर्मा व श्री श्याम परिवार के समूह सदस्यों ने अपने परिवार सहित श्याम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए ज्योति प्रचंड की। इस दौरान अनमोल जागरण पार्टी के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा व अनमोल शर्मा ने जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे., बाबा तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है..श्याम देने वाले हैं हम लेने वाले हैं.., श्याम देने वाले हैं हम लेने वाले हैं.. देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ..भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। संकीर्तन की समाप्ति पर श्याम बाबा की आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित हरिओम शर्मा, कुटिया के मुख्य सेवादार राम चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मिड्डा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अनमोल शर्मा, खुशी अरोड़ा रमन सूद, राजू नारंग, अक्षय गुलाटी, सुशील मिड्डा, सौरभ गोयल, भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत,अमित, रघुवीर शर्मा, लक्की, प्रीतम अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, सोनू कुमार, मंजीत छाबड़ा मौजूद थे।

