द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में हिंदी हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन, नन्हे कवियों ने बिखेरी हंसी की फुहार

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा में कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए हिंदी हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, मंच संचालन कौशल और हिंदी भाषा के प्रति प्रेम विकसित करना था। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी हास्य कविताओं, मासूम अदाओं और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उनकी चुटीली कविताओं ने पूरे सभागार को ठहाकों, तालियों और उत्साह से गूंजा दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री नीतू डांडी द्वारा स्वयं रचित हास्य कविता “हंसी की पाठशाला” का भावपूर्ण पाठ रहा। स्कूल जीवन की रोचक घटनाओं, विद्यार्थियों की शरारतों और शिक्षकों के रोजमर्रा के अनुभवों पर आधारित उनकी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री सोनिया शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए प्रबंधन, मुख्य अतिथि, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। हिंदी हास्य कवि सम्मेलन के माध्यम से द लर्निंग फील्ड – ए ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के लिए भी निरंतर प्रेरित करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *