सरकारी अस्पताल की ओपीडी में क्लास फोर कर्मचारियों द्वारा मरीज को टांके लगाने का आरोप, वीडियो वायरल

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा जिले के सरकारी अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि ओपीडी में क्लास फोर कर्मचारियों द्वारा एक मरीज को टांके लगाए गए। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की बजाय क्लास फोर कर्मचारियों ने ही मरीज का उपचार करते हुए टांके लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर मोगा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंगला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज को टांके लगाने का काम केवल योग्य डॉक्टर द्वारा ही किया जाना चाहिए और इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से टांके लगाते हुए दिखाई नहीं दे रहा, फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई जा रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *