आम आदमी पार्टी नेशनल कौंंसिल में मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को मिली अहम जिम्मेदारी

voice punjabtime
2 Min Read

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की राजनीति में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मोगा हलका की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पार्टी की नेशनल कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों एवं जनहित कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व वालंटियरों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए वह पहले से भी अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने इस मान सम्मान के लिए एक बार फिर से पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *