आज राइस ब्रांड डीलर एसोसिएशन की ओर से 30 स वें माँ भगवती के जागरण का निमंत्रण पत्र मां बगला मुखी मंदिर में पंडित नंद लाल शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, पायल गर्ग, जगदीश मित्तल, मोहन लाल गोयल , राकेश गोयल एवं प्रदीप काका की अध्यक्षता में कार्ड समूह शहर वासियों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस टीम को लीड स्टार प्रचारक राकेश सितारा ने किया। इस दौरान जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से पदाधिकरियों ने बताया कि विश्व विख्यात गायक मनी लाड़ला एवं अंजलि दिवेदी मोगा के प्रांगण में इस वर्ष भी 29 अगस्त दिन शनिवार को पुरानी दाना मंडी में माँ का गुणगान करेंगे । जागरण को लेकर आज से संस्था द्वारा तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई है। जागरण में जहां भगवती मां का विशाल दरबार, रंग बिरंगी लाइटों से सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगी वहीं जागरण की शुरुआत अपने पक्के भजनों के साथ अनोखे अंदाज में प्रेम नगीना द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज संस्था महारानी के नाम के प्रचार के लिए जैसे हमेशा ही तत्पर रही है वहीं इस बार भी इस भगवती जागरण को माता रानी की कृपा से यादगार बनाने के लिए संस्था यत्नशील है। उन्होंने बताया कि जागरण को लेकर हिमाचल प्रदेश से मां भगवती की ज्योति स्वरूप जागरण से 7 दिन पहले अमित मित्तल जी के घर पर लाई जाएगी और वहाँ पर ही झंडा पूजन किया जाएगा ।जागरण के पश्चात उसे मंत्र मुग्ध तरीके से विदायगी दी जाएगी। उन्होंने समूह शहर निवासियों को मां भगवती के इस भगवती जागरण में परिवार सहित पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर सचिव रमन बब्बर, खजांची दिनेश जिंदल, कृष्ण तायल,गौरव जैन, रमन मक्क्ड़, रोहित जिंदल, वेद गर्ग, , महेश गोयल, प्रेम जिंदल,राजिन्दर गुप्ता, सत्येंद्र प्रताप सिंह, पुनीत जिंदल, परवीन गोयल, सुमेश मित्तल, मंगत राय बांसल, कमल सिंगला, गगन दीप मित्तल,सुशील मिड्डा,सौरभ गोयल एवं यूथ विंग, महिला मंडल आदि उपस्थित थे।

