पंजाब सीएम भगवंत मान मनीष सिसोदिया संग पठानकोट पहुंचे

voice punjabtime
1 Min Read

 

महिलाओं को मावां धीयां सत्कार योजना तहत पठानकोट के बुंगल क्षेत्र व्हाइट मेडिकल कालेज में 1 अगस्त को उनके खाते में 3000 से 4500 रुपए डालने संबंधी पंजाब सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शामिल होकर महिलाओं के खाते में दूसरी किस्त ट्रांसफर करवाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही आज दोपहर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकारी हेलिकाप्टर के जरिए रंजीत सागर बांध परियोजना के सामूहिक कमेटी रूम के सामने लैंड हुए। जिनका स्वागत मंत्री लाल चंद कटारूचक्क सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पंजाब सीएम वन विभाग के विश्राम गृह में चले गए। वहां पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने आए हुए अधिकारियों से बात की व पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रणजीत सागर बांध परियोजना की झील के बारे में जानकारी हालिस की। शनिवार सुबह 11 बजे मावां धियां सतकार योजना कार्यक्रम में सीएम पंजाब शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

फोटो: 07 सीएम पंजाब भगवंत मान का पठानकोट पहुंचने पर स्वागत करते हुए मंत्री और जिला प्रशासन अधिकारी। संवाद

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *