15 अगस्त को लेकर मोगा रेलवे पुलिस अलर्ट, स्टेशन और ट्रेनों में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

 

आगामी 15 अगस्त के मद्देनज़र मोगा रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई तथा ट्रेनों की भी जांच की गई । मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के एएसआई नरेश कुमारी शर्मा ने बताया कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान और 15 अगस्त के मद्देनज़र रेलवे पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार नियमित रूप से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी जांचे गए। एएसआई नरेश कुमारी शर्मा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि रेलगाड़ी के अंदर या रेलवे स्टेशन के आसपास कोई भी लावारिस बैग या संदिग्ध सामान दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा स

के।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *