आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में नशा मुक्त स्वस्थ एवं स्मृद्ध भारत पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read
राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में नशा मुक्त स्वस्थ एवं स्मृद्ध भारत पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यतिथि संस्था के सचिव व टी.एल.एफ. स्कूल के चेयरमैन  इंजी. जनेश गर्ग, टी.एल.एफ. स्कूल की डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग, संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, माई भारत मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एवं स्पोटर्स गर्वनमेंट आफ इंडिया के जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह,  डा. जी.एस.शर्मा, डा.शमशेर सिंह, इंजी. जसप्रीत सिंह, डा. बालक दास, डा. संत कुमार वर्मा, डा. वेदपाल सिंह, डा. सौरभ कोसे, डा. खड़ग राज, डा. अमनदीप सिंह, एन.एस.एस. कोआडीनेटर लवकेश सिंह, सीमा बराड़, अमित शर्मा  आदि ने सामूहिक रूप से ज्योति प्रजव्लित करके किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन माई भारत मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एवं  स्पोटर्स  गर्वनमेंट आफ इंडिया की ओर से युवाओं को नई चेतना से जोड़ने के लिए माई भारत के तहत युवा शक्ति नशा मुक्त भारत की ओर के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागी कई संस्थानों के भाग लेंगे। प्रतियोगिता डांस कंपीटिशन, सिंगिग, स्पीच एवं डिबेट, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, कविता प्रतियोगिता, रील मेकिंग आदि पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसका मूल्यांकन बहुत ही होनहार एवं काबिल जजों की टीम के द्वारा किया जाएगा। सभी का धन्यवाद कोआडीनेटर सीमा बराड़ ने किया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *