प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने निराश्रितों और बुजुर्गों का जाना हाल, सहायता का दिया भरोसा ः भावना बांसल

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा जिले के रौली गांव स्थित एक आस बेसहारा दी सेवा आश्रम में प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल के नेतृत्व में समूह सदस्यों ने आश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बेसहारा लोगों और बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने उनके साथ बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी आवश्यकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब की पंजाब अध्यक्ष भावना बंसल, पंजाब अध्यक्ष जसवीर कौर राय, कोषाध्यक्ष मनजीत कौर, महासचिव बलविंदर सिंह, सलाहकार जिंदरपाल राय गोल्डी, सरपंच गुरजंट सिंह, जगदेव सिंह सेवक, राम, भपिंदर कौर, रीमा रानी, गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, ममता रानी, इंदू बाला और संगीता शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि उनकी संस्था समाज सेवा के हर कार्य के लिए सदैव तत्पर है। अध्यक्ष भावना बंसल और पंजाब अध्यक्ष जसवीत कौर जस्‍सी ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य तन-मन से समाज सेवा में समर्पित हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *