राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत आईक्यूएसी के डीन डा.सिद्धार्थ मेहन का डिजाइन पेटेंट सैरीब्रोइसपैलन फ्लू को चूहे से इकट्ठा करने का डिवाइस बनाया, जिसका डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। डा. सिद्धार्थ मेहन ने बताया कि इस डिवाइस को बनाने में रीतिमा मुखर्जी, एम.डी.नसरूदीन खान, अरुण कुमार, रवि राणा, अभिषेक कुमार गुप्ता, संत कुमार वर्मा, पंकज मोर्य, विद्या चौधरी, सुमेधा गुप्ता ने कार्य किया व बतौर मैंटर डा.जी.डी.गुप्ता ने सहयोग किया। यह उपकरण रिसर्च के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। भारत सरकार के द्वारा पूर्ण निरीक्षण कर इसका डिजाइन मंजूर किया गया। संस्था में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यार्थी लगातार रिसर्च के क्षेत्र में नए आयामों को रच रहे हैं। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने डा.सिद्धार्थ मेहन एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

