राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत डा.शमशेर सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा जलफामेज फार लैगुरेटरी यूज के लिए उपकरण को तैयार किया गया, जिसको बनाने में अहम भूमिका सुरभी, सानिया ग्रोवर, लव गोयल, दिलप्रीत कौर, अयांश कौशिक, मयंक पटेल के साथ-साथ डा. राजकुमार नारंग ने अहम भूमिका निभाई। जिसका डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। डा. शमशेर सिंह ने बताया कि यह उपकरण जेबराफिश पर फार्माकालोजी की मानसिक स्थिति को नापने में बहुत उपयोगी साबित होगी। इसमें जेबराफिश को स्ट्रैस देकर इसकी मानसिक स्थित का आकलन किया जा सकता है। आने वाले समय में इसको और डिजीटीलाइज करने पर बहुत उपयोगी साबित होगी। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने डा.शमशेर सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

