तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी की रफ्तार, बाइक सवार का पैर कटा, चालक फरार

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा जिले के गांव सिंघावाला के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही प्राइवेट कंपनी की बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति की इलाज के दोहरान एक पेयर काटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सतिश कुमार निवासी गुरु नानक नगर, बठिंडा ने बताया कि उसका जीजा मोहित कुमार अपने मोटरसाइकिल (नंबर PB 30 AA 1587) पर जगराओं जा रहा था। इसी दौरान सतिश कुमार भी अपने काम से बाघापुराना आया हुआ था और वह भी उसके साथ जगराओं के लिए निकल पड़ा। जब वे गांव सिंघावाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही न्यू दीप बस (नंबर PB-04 V 6878) का चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित कुमार की दाहिनी टांग बस के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और रोड सेफ्टी टीम की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही

है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *