संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मोगा डीसी दफ्तर के बाहर धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ किया नारे बाजी 

voice punjabtime
2 Min Read

 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे पंजाब के साथ-साथ मोगा में भी किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने “कॉरपोरेट घराना हटाओ, देश बचाओ” के नारे लगाते हुए मोगा के डीसी दफ्तर के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और मजदूर संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियां कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली हैं, जिससे किसानों और आम जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी नीतियों को तुरंत वापस ले और किसानों के हितों की रक्षा करे। किसानों ने बताया कि वे केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते के विरोध में हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह किसानों ने पहले दिल्ली में कृषि कानूनों को वापस करवाया था और जंतर-मंतर पर युवाओं ने एकजुट होकर पेपर लीक मामले में जीत हासिल की थी, उसी तरह इस समझौते को भी रद्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *