आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण 

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने अपना जन्मदिन संस्थान में पौधारोपण कर समाज को संदेश दिया कि वातावरण को खुशहाल एवं शुद्ध बनाने के लिए लोगों को लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास वृक्षों को लगाना चाहिए, साथ-साथ उनकी देखरेख भी करते रहना चाहिए, ताकि आने वाले समय में स्वच्छ वातावरण रखा जा सके। इस दौर में लगातार जल, हवा, मिट्टी एवं लगातार ध्वनि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसके कारण लोगों में घातक बीमारियां हो रही हैं, इनको ध्यान में रखते हुए व पृथ्वी के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डा. जी.एस.शर्मा, डा.शमशेर सिंह, डा. बालक दास कुर्मी, डा. सौरभ कोसे, डा. संत कुमार वर्मा, डा. भीमाकिरण, डा. वेदपाल, डा. खड़ग राज, डा. सिद्धार्थ मेहन, डा.अमनदीप सिंह, डा. विवेक असाठी, डा. शुभम ठाकुर, डा. माधव द्विवेदी, डा. शुभम सिंह,डा.प्रीती पटेल, डा.निधि, डा. संजीव कुमार, सीमा बराड़, सानिया ग्रोवर एवं छात्र उपस्थित थे। इस मौके पर सभी ने चेयरमैन प्रवीण गर्ग की दीघार्यु की कामना करते हुए बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *