टी.एल.एफ स्कूल में देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

voice punjabtime
4 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्डए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और गौरव की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा स्कूल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में एस.डी.एम मोगा सतविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, अनुशासन, आत्मविश्वास और उपलब्धियों की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन के समग्र विकास के प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान स्कूल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शूटिंग में गुरशान सिंह, सहजलीन कौर, हसरत कौर धालीवाल और अरमान गिल को प्री-नेशनल स्तर के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। वहीं अभयजीत सिंह और गुरांश को जिला स्तर पर टॉप करने के लिए सम्मान मिला। आर्चरी में नमन शर्मा और खुशदीप कौर को नेशनल स्तर की यसा आर्चरी चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। रोल बॉल स्केटिंग में अंडर-11 पंजाब गर्ल्स टीम की उर्वी, अमायरा, पिनाज और अंबर तथा बॉयज टीम के जोरावर सिंह और अंशुमान को नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। याचिका को अंडर-14 नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने पर तथा दानिश वर्मा को ताइक्वांडो में नेशनल ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रेसिडेंट श्री प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजीनियर जनैश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर अकादमिक्स श्री गगनदीप सिंह, श्रीमती रविंदर कौर और एचएम श्रीमती सोनिया सचदेवा ने की। प्रिंसिपल श्रीमती नीतू डांडी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील, देशभक्त और भविष्य के लिए तैयार नागरिक बनाना है। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन तथा बलिदान को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर ऊजार्वान प्रस्तुतियां और शानदार झांकी पेश की। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की प्रभावशाली प्रस्तुति से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। अंग्रेजी, हिंदी व पंजाबी भाषणों तथा देशभक्ति कविताओं ने समारोह में भावनात्मक रंग भरा। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति और ह्यएकता में अनेकताह्ण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत नाटक ह्यइफ फ्रीडम फाइटर्स रिटर्न बैकह्ण ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। वहीं नुक्कड़ नाटक ह्यभारत को जानोह्ण के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली विरासत, विविधता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सतविंदर सिंह को स्कूल प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता, जिम्मेदारी और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश दिया कि जहां देशभक्ति प्रदर्शन को प्रेरणा देती है, वहीं उत्कृष्टता एक परंपरा बन जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *