माता चिंतापूर्णी मेले से लौटते समय सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

माता चिंतापूर्णी दरबार में मेला देखकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे मोगा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार एयर कंडीशन रिपेयरिंग का काम करने वाले कुछ युवक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर 10 अगस्त की रात को माता वैष्णो देवी गए थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सभी युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर चामुंडा देवी कांगड़ा देवी ज्वाला जी होते हुए 16 अगस्त को चिंतपूर्णी पहुंचे। भरवाई के पास राजस्थान डिपो की बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते दो-तीन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद मोगा निवासी युवकों के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दीपक वर्मा (20) और रणजोत सिंह (22) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणजोत सिंह सड़क किनारे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।सबसे दुखद बात यह है कि दोनों ही अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मोगा में शोक का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *