आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में दुर्गा अष्टमी पर किया कंजक पूजन

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में स्थित दुर्गा मंदिर में आज मां भगवती की अष्टमी पर पूजा अर्चना व कंजक पूजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र कौशिक ने संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डा.प्रीती पटेल, डा. बालक दास कुर्मी, फैकल्टी व विद्यार्थियों ने मां भगवती के दरबार में मात्था टेका और सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी।इस दौरान कंजक पूजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि संस्था स्थित दुर्गा मंदिर में मां भगवती की अष्टमी पर कंजक पूजन के साथ-साथ मंगलवार को हनुमान चालीसा व अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, ताकि छात्रों के चौहमुखी विकास जिसमें शिक्षा, रिसर्च, सांस्कृतिक, धार्मिक के साथ-साथ जीवनशैली व सामाजिक ताने-बाने को सुचारु रूप से समझा जा सके व वर्तमान समय में छात्र सोशल मीडिया एवं डिजीटल तकनीकी में कई बार उलझ जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव होता है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा के साथ-साथ जीवनशैली को सीख जाते हैं व सभी धर्मों की एक दूसरे के प्रति श्रद्धा बरकरार रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *