दुनिया भर में अपनी कॉमेडी और हंसी-मजाक के अनोखे अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले ‘तारी बाबा’ का दुबई में अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, दोस्तों, कलाकारों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। समालसर में जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची, पूरे मोगा जिले में शोक का माहौल बन गया और परिवार के साथ अफसोस जताने वालों का तांता लग गया। तारी बाबा अपनी अनोखी कॉमेडी, मजेदार अंदाज और शानदार प्रस्तुति के लिए खास पहचान रखते थे। उन्होंने लंबे समय तक अपनी कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया और हर उम्र के लोगों को हंसाया। उनके अचानक निधन की खबर से कॉमेडी और मनोरंजन जगत को भी बड़ा झटका लगा है।
परिवार के सदस्यों बेटे वीरप्रताप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले तारी बाबा अपने एक दोस्त के पास दुबई गए थे और वहां कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन और परिचित उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दि
या।

