पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा : डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
3 Min Read

आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों से सीधा संवाद कायम करने और उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से चलाई जा रही लोक मिलनी मुहिम के तहत मोगा विधानसभा हलके के गांव मडीरा वाला नया और मडीरा वाला पुराना में लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांववासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गांववासियों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। डॉ. अरोड़ा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तालमेल कर जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि लोक मिलनी का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों से दूर रहकर नहीं, बल्कि उनके बीच जाकर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ सीधा संवाद सरकार की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की अपनी सरकार है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के साथ मजबूत है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को विकास और खुशहाली की राह पर आगे ले जाने के लिए सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोगों के सहयोग से पंजाब के विकास को नई गति दी जाएगी। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि “पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा”, क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की परंपरा को मजबूत किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *