आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी के पांच विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हुआ

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी के पांच विद्यार्थियों की नौकरी हेतु प्लेसमेंट हुई। संस्था की डा.ईकलाट चौहान का एक्स पैनो प्राइवेट लिमिटेड मोहाली में फार्माकोविजिलेंस साइंटिस्ट, र्फाम.डी. के डा.कौशिक दास का फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में प्रो मैडीकल एडमैस्ट्रिेशान, फार्म.डी. की छात्रा डा.केशवी जोशी का जूनियर रिसर्च फैलो, र्फाम.डी. की छात्रा डा. युक्ती मित्तल का लीफोर्ड में डिजीटल मार्केटिंग एग्जूक्टिव के पद तथा फार्म.डी. के डा.निशेष त्रिपाठी का चयन प्रदुमन फार्मेसी कालेज यू.पी. में असिसटेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह व फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि फार्म.डी. एवं एम.फार्म में अध्ययनरत छात्रों का चयन फाइनल वर्ष के दौरान शत प्रतिशत हो जाता है। यहां के छात्रों के चौमुखी विकास के लिए उच्च कोटि की टीचिंग लर्निंग के साथ-साथ यहां की प्लेसमेंट सैल लगातार छात्रों को ट्रेनिंग व कंपनियों, अस्पताल के साथ-साथ तालमेल रखती हैं, ताकि छात्रों का चयन समय पर हो सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा. जी.डी. गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसीपल डा. आर. के. नारंग एवं समूह फैकल्टी ने प्लेसमेंट में चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *