द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, अलग-अलग करियर विकल्पों तथा भविष्य की योजना बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी.जनेश गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि करियर काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता को पहचानने में मदद करते हैं तथा उन्हें भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी होना आवश्यक है। ऐसे काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य की सही योजना बनाने में सहायता करते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी अलग प्रतिभा, रुचि और क्षमता होती है। इसलिए करियर का चुनाव दूसरों की देखा-देखी करने के बजाय अपनी रुचि और योग्यता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित मेहनत करने, नई चीजें सीखने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को करियर संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न करियर विकल्पों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

