ज्वाला जी से जोत लाने के लिए एसोसिएशन के सदस्य हिमाचल प्रदेश रवाना 

voice punjabtime
2 Min Read
-राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में करवाए जा रहे 30वें विशाल भगवती जागरण मे भक्तो के दर्शनों के लिए पावन जोत ज्वाला जी धाम से लाई जाएगी। इस पावन जोत को लाने के लिए एसोसिएशन के सदस्य पुरानी दाना मंडी से हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वाला जी धाम रवाना हुए। चेयरमैन मोहन गोयल, अध्यक्ष राकेश गोयल,प्रदीप काका ने बताया कि समुह सदस्य पहले माता चिंतपूर्णी धाम मे नतमस्तक होंगे जिसके बाद ज्वाला जी धाम से पावन जोत लेकर 23 अगस्त को शाम 5 बजे मोगा पहुंचेंगे। एसोसिएशन के सदस्य अमित मितल के निवास पर पावन जोत का पुष्प वर्षा से स्वागत करते झंडा पूजन व माता की चौकी की जाएगी। माता की चौकी में मां भगवती का गुणगान गायक आकाश वर्मा द्वारा किया जाएगा। कृष्ण तायल व राकेश सितारा ने बताया कि 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में आयोजित होने वाले इस विशाल भगवती जागरण में भजन सम्राट मनी लाडला एवं प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी मां भगवती के भजनों का गुणगान करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में पहुंचकर मां भगवती के भजनों का आनंद लें और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर राकेश सितारा, सचिव रमन बब्बर, खजांची दिनेश जिंदल, कृष्ण तायल,रमन मक्कड़, वेद गर्ग, महेश गोयल, पुनीत जिंदल, परवीन गोयल, मंगत राय बांसल, गगनदीप मित्तल, आनंद जैन, अमित मित्तल जतिन गोयल, शैंकी तायल, रोहित जिंदल,विजयंत गुप्ता उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *