मोगा जिले के रत्तियां कोआॅपरेटिव सोसायटी की नई कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव, गुरदीप सिंह बने प्रधान

voice punjabtime
3 Min Read

मोगा जिले के गांव रत्तियां की कोआॅपरेटिव सोसायटी की नई कमेटी का चुनाव आज सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सदस्यों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए गुरदीप सिंह को सोसायटी का प्रधान तथा हरजीत सिंह को वाइस प्रधान चुना। नई कमेटी के गठन से गांव के किसानों और सोसायटी से जुड़े सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान, वाइस प्रधान सहित पूरी कमेटी के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कमेटी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कोआॅपरेटिव सोसायटी को और मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और पूरी लगन से कार्य करेगी। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि सहकारी सोसायटियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से किसानों को विभिन्न सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि नई कमेटी को मिली जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों की सेवा और सोसायटी की बेहतरी के लिए काम करने का अवसर है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपील की कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलें और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में आपसी भाईचारे और सर्वसम्मति की भावना का विशेष महत्व है। रत्तियां कोआॅपरेटिव सोसायटी का चुनाव सर्वसम्मति से होना गांव की एकता और आपसी सहयोग का सकारात्मक उदाहरण है। उन्होंने नई कमेटी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि कमेटी किसानों के हित में बेहतर फैसले लेकर सोसायटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। नवनिर्वाचित प्रधान गुरदीप सिंह और वाइस प्रधान हरजीत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी के सभी सदस्यों और किसानों को साथ लेकर काम किया जाएगा तथा उनकी जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर गांव के सरपंच निर्मल सिंह संधू, नंबरदार सोम सिंह रठौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और साथी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नई चुनी गई कमेटी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गांववासियों ने सर्वसम्मति से हुए चुनाव का स्वागत करते हुए कहा कि नई कमेटी से किसानों को बेहतर सेवाएं मिलने और कोआॅपरेटिव सोसायटी के कामकाज में और अधिक सुधार आने की उम्मीद है। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *