मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव सलीना में आयोजित लोक मिलणी के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस मौके रक विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि लोगों की मुश्किलों का समाधान करना और गांव के विकास को और गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहा प्यार, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंजाब का एक ही नारा भगवंत मान सरकार दोबारा है और लोगों के सहयोग से पंजाब सरकार विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद थे।

