पंजाब में भाजपा को मजबूत करने तथा आने वाले चुनावों में सांगठनिक रणनीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष 24 से 26 अगस्त को पंजाब का दौरा करेंगे : डा.सीमांत गर्ग

voice punjabtime
3 Min Read

पंजाब में भाजपा को मजबूत करने तथा आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में सांगठनिक रणनीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष 24 से 26 अगस्त को पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, जालंधर आदि शहरों का दौरा करके अलग-अलग जोनों के सर्कल, बूथ स्तर व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन बैठक करके अलग-अलग जिले की समीक्षा करेंगे, ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा नई रणनीति तैयार कर सके। उक्त विचार भाजपा के मोगा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व फरीदकोट जिले के प्रभारी डा.सीमांत गर्ग ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष के पंजाब दौरे के मद्देनज फरीदकोट जिले के जिलाध्यक्ष सन्नी बराड़ के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक का आयोजन करके उनको पार्टी को बूथ स्तर, सर्कल स्तर से जिला स्तर पर मजबूत करने बारे जानकारी देते हुए प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए राष्टÑीय महामंत्री बी.एल.संतोष भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्टÑीय सांगठनिक महासचिव बी.एल.संतोष, प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सैल तथा मोर्चों के पदाधिकारी पूर्व विधायक व पूर्व सांसद भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनावों में विजय दिलाने के लिए भाजपा द्वारा जो तैयारियां की जा रही है उसमें अधिक से अधिक भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी शमूलियत दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर भाजपा को मजबूत करे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों व और लोगों के लिए बनाई जा रही योजनाओं तथा उनका लाभ जमीनी स्तर पर लेने वाले लोगों को जागरूक करे, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड़ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला स्कीम के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर गरीब व महिलाओं को उपलब्ध करवाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब महिलाओं को अपने कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए डेढ़ लाख रुपए से अधिक सहायता राशि मुहैया करवाना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाना, देश के करोड़ों की संख्या में गरीब लोगों को अंतोदय योजना के तहत गेहूं हर महीने मुहैया करवाना, नौजवान बेरोजगारों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए बिना गारंटी कर्जे मुहैया करवाना, रेहड़ी फड़ी वालों को 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक अपने कामकाज के लिए बिना गारंटी कम ब्याज पर कर्जा मुहैया करवाना, सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत नौजवान महिलाओं को काम धंधे करने के लिए कर्जे मुहैया करवाना आदि योजनाओं बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को आने वाले 2027 के चुनावों में विजय दिला सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *