राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में करवाए जा रहे 30वें विशाल भगवती जागरण के लिए मां ज्वाला जी धाम से लाई गई पावन ज्योति का मोगा पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पावन ज्योति के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मां ज्वाला जी धाम से पावन ज्योति लेकर मोगा पहुंचने के बाद एसोसिएशन के सदस्य अमित मित्तल के निवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पावन ज्योति का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सरपरस्त जगदीश मित्तल, चेयरमैन मोहन गोयल, अध्यक्ष राकेश गोयल व प्रदीप काका ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य सबसे पहले माता चिंतपूर्णी धाम में नतमस्तक हुए और इसके बाद मां ज्वाला जी धाम से पावन ज्योति लेकर मोगा पहुंचे। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में होने वाले विशाल भगवती जागरण में मां भगवती की पावन ज्योति के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। कृष्ण तायल एवं राकेश सितारा ने बताया कि 29 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल भगवती जागरण में भजन सम्राट मनी लाडला एवं प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी मां भगवती के भजनों का गुणगान करेंगे। उन्होंने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित पुरानी दाना मंडी में पहुंचकर मां भगवती के भजनों का आनंद लें तथा मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर सचिव रमन बब्बर, खजांची दिनेश जिंदल, कृष्ण तायल, रमन मक्कड़, वेद गर्ग, महेश गोयल, प्रेम जिंदल, पुनीत जिंदल, परवीन गोयल, मंगत राय बांसल, गगनदीप मित्तल, आनंद जैन, अमित मित्तल, जतिन गोयल, शैंकी तायल, रोहित जिंदल, विजयंत गुप्ता, सुमेश मित्तल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे

