- आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं रिसर्च में डा.जी.डी.गुप्ता ने दिया मोटीवेशनल लेक्चर
आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं रिसर्च में बी.फार्म प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने मोटीवेशनल भाषण दिया। आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए यह संस्था गेस्ट लेक्चर, सेमिनार, कांफ्रेंस, वर्कशाप के साथ-साथ अन्य प्रोग्राम साइंटिफिक आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्रों में नई ऊर्जा का प्रवाह हो सके। इसी कड़ी के तहत डा.जी.डी.गुप्ता के व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को दृष्टि, सोच एवं सही समझ पर चर्चा की गई। डा. गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस के समय में सही ज्ञान को हासिल करना एक चुनौती बनता जा रहा है। अतः हर विद्यार्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो मैटीरियल उसके लिए आवश्यक नहीं है उसका ज्यादा ध्यान न देते हुए नई तकनीकी के साथ-साथ सही सोच रखते हुए तकनीकी का उपयोग करना चाहिए। डा. गुप्ता ने कई उदाहरणों के द्वारा छात्रों को समझाया एवं बी.फार्म डिग्री पूर्ण होने पर विभिन्न फील्डों पर चचा की। सानिया ग्रोवर ने स्वागत के साथ-साथ सभी का धन्यवाद किया।

