शहर के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार की रात्रि ग्रीन फील्ड कालोनी में एसोसिसएशन के सदस्य अमित मित्तल के निवास स्थान पर झंडा पूजन व माता की चौकी का आयोजन किया। सर्वप्रथम पंडित आचार्य नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में अमित मित्तल ने परिवार सहित नवग्रह पूजन करके झंडा पूजन करके ज्वाला जी धाम से लाई पावन जोत के समक्ष पूजा की। भजन गायक प्रेम नंगीना जालंधर वाले, आकाश वर्मा जालंधर वालों ने रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे.. भेंट के साथ माता की चौकी का आगाज किया। इसके बाद चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., प्रेम से बोलो जय माता दी.., मैय्या तेरी चुत्री नू सितारे लग्गे होए ने.., भोले दी बारात चली गज्ज बज्ज के.. आदि भजनों से देर रात तक भक्तिरस बिखेरा। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश गोयल व कृष्ण तायल ने बताया कि 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में आयोजित होने वाले इस विशाल भगवती जागरण में भजन सम्राट मनी लाडला एवं प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि दिवेदी भगवती के भजनों का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि जागरण के लिए पूरे मंडी परिसर को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागरण में श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मां ज्वाला जी धाम से पावन ज्योति लाई गई है। उन्होंने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में पहुंचकर मां भगवती के भजनों का आनंद लें और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर सचिव रमन बब्बर, खजांची दिनेश जिंदल, कृष्ण तायल, रमन मक्कड़, वेद गर्ग, महेश गोयल, प्रेम जिंदल, पुनीत जिंदल, परवीन गोयल, मंगत राय बांसल, गगनदीप मित्तल, आनंद जैन, अमित मित्तल, जतिन गोयल, शैंकी तायल, रोहित जिंदल, विजयंत गुप्ता, सुमेश मित्तल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

