शहर की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में संस्थापक कमल शर्मा के नेतृत्व में पुत्रदा एकादशी पर श्याम सेवा सोसायटी द्वारा ‘एक शाम खाटू वाले जी के नाम’ अरदास ताड़ी संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने श्याम महिमा का ऐसा भक्तिरस बिखेरा की हर एक श्रद्धालु के कंठ से जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के जयघोष गूंज रहे थे। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी जी के नेतृत्व में श्याम सेवा सोसायटी के सदस्य के सदस्य ने श्याम बाबा जी के दरबार में ज्योति प्रजवलित करने की रस्म अदा की। इससे पहले चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष भारत भूषण भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, जगजीव धीर, राम प्रकाश मंगला, योगेश शर्मा, विकी मित्तल, कपिल कपूर, सुमित गर्ग, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, राजेश सिंगला, डा. राम गोपाल, मिलन गर्ग, रोशन कुमार, राजीव उपल, नरेश बांसल, कपिल खन्ना आदि के अलावा समूह श्याम प्रेमियों ने सांझे तौर पर अपने परिवारों सहित नवग्रह पूजन पूजन किया। इस दौरान भजन गायक रोशन कुमार, पारुष गर्ग, राजीव उप्पल, अमरजीत ने श्याम बाबा के भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। संकीर्तन की समाप्ति पर आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

