राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन ने एसएसपी सरताज सिंह चाहल को 30वें विशाल भगवती जगराते का निमंत्रण पत्र भेंट किया

voice punjabtime
1 Min Read

राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी, मोगा में करवाए जा रहे 30वें विशाल भगवती जगराते की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी के तहत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल से मुलाकात कर उन्हें जगराते में शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कृष्ण तायल, राकेश सितारा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में आयोजित होने वाले विशाल भगवती जगराते में प्रेम नगीना मोगा वाले, भजन गायक मनी लाडला एवं अंजलि द्विवेदी मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि जगराते को लेकर एसोसिएशन की ओर से विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित जगराते में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *