राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी के दो विद्यार्थियों की नौकरी हेतु प्लेसमेंट हुई। संस्था की फार्म.डी.पी.बी की डा.सरगुणप्रीत कौर का ग्लोबल कालेज आफ फार्मेसी अमृतसर में एसोसिएट प्रोफेसर तथा फार्म.डी. के डा. तरेश जैसवाल का प्रैक्सल मोहाली में पैशोंट सेफ्टी एसोसिएट के पद पर हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह व फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि फार्म.डी. एवं एम.फार्म में अध्ययनरत छात्रों का चयन फाइनल वर्ष के दौरान शत प्रतिशत हो जाता है। यहां के छात्रों के चौमुखी विकास के लिए उच्च कोटि की टीचिंग लर्निंग के साथ-साथ यहां की प्लेसमेंट सैल लगातार छात्रों को ट्रेनिंग व कंपनियों, अस्पताल के साथ-साथ तालमेल रखती हैं, ताकि छात्रों का चयन समय पर हो सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा. जी.डी. गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसीपल डा. आर. के. नारंग एवं समूह फैकल्टी ने प्लेसमेंट में चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

