मोगा के सिविल लाइन दत्त रोड स्थित ब्रह्मचारी योगीराज कुटिया में रक्षाबंधन के पर्व पर पूर्णिमा के अवसर पर श्री सत्य नारायण की कथा एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राम चन्द्र शर्मा ने श्री सत्य नारायरण की कथा करते कहा कि श्री सत्य नारायरण की कथा सुख स्मृद्धि और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी को अपने बड़ों का मान सम्मान करने की अपील की। इस मौके पर भजन गायक प्रेमलता, सीमा शार्मा, नीतू शर्मा, मीनू, राम चन्द्र शर्मा ने भजनों का गायन करके सभी को मंत्रमुग्ध किया। संकीर्तन की समाप्ति पर आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राम चन्द्र शर्मा, लखविंदर कौशिक, यश शर्मा, परमेश्वरी देवी, रानी, आशा शर्मा, सीमा शर्मा, कृष्णा देवी, अनुपूनम शर्मा, मधु शर्मा, सुधा देवी, नीतू शर्मा, प्रेमलता, मोनिया शर्मा, मधु अग्रवाल, जसविंदर कौर मौजूद थीं।

