राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत डा.वेदपाल हेड डिपार्टमेंट आफ फार्माकोगनोसी का डिजाइन पैटेंट कैप्सूल फीलिंग डिवाइस फार हर्बल फामूर्लेशन के लिए बनाया गया। यह डिवाइस बहुत ही सरल एवं कम लागत से बनाया गया। जिसका उपयोग हर्बल फार्मूलेशन को कैप्सूल में भरने में काफी सहायक साबित होगा। जिसका डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। इस डिवाइस को बनाने में अबलास भारद्वाज, सृष्टि शर्मा, विशाल गोल्डर, पायल माही, संजीव ढींगरा एवं डा.जी.डी.गुप्ता ने सहयोग किया। डिर्पाटमेंट आफ फार्माकोगनोसी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है व आने वाले समय में हर्बल ड्रग डिलीवरी सिस्टम व आयुर्वेदिक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करेंगे। फार्माकोगनोसी छात्रों को एक्स्ट्रेशन, एनालिसिस, कंल्टीवेशन, बायोटैक्नालाजी, सैल लाइन, टिशु कल्चर आदि पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाती है। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग व फैकल्टी ने डा.वेदपाल व उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

