पंजाब के सरकारी व निजी स्कूलों व कालेजों में पढ़ते  अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से जुड़़ी परेशानियों से राहत दिलाना आयोग की प्राथमिकता : डा. पार्थ बिश्वास

voice punjabtime
3 Min Read

पंजाब के सरकारी व निजी स्कूलों व कालेजों में पढ़ते  अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाना  आयोग की प्राथमिकता है, ताकि परेशानियों से दूर होकर अनुसूचित जाति के विद्यार्थी अच्छी तरह स्कूलों व कालेजों में अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि  कई अनुसूचित जाति के विद्यार्थी छात्रवृत्ति पर ही निर्भर होते हैं। क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। ऐसे विद्यार्थियों की समस्याओं का हल पहल  के आधार पर अधिकारियों को करना चाहिए। उक्त जानकारी राराष्ट्रीय  अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा. पार्थ बिश्वास ने गत देर सांय भाजपा के पूर्व  जिलाध्यक्ष व फरीदकोट जिले के प्रभारी डा.सीमांत गर्ग के निवास स्थान पर बातचीत करते हुए दी। इस अवसर पर डायरेक्टर परमिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर आफिस के सोशल विभाग के अधिकारी कुलवंत सिंह संधू, उदय सूद, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा व अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय  अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा. पार्थ बिश्वास ने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक मुश्किलों की उच्चाधिकारी समीक्षा करें, ताकि समय पर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को चाहिए कि अनुसूचित जाति की छात्रवृत्तियों से जुड़ी प्रक्रिया को सरल व सुचारु बनाया जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के कारण अपनी शिक्षा अधूरी छोड़ने को मजबूर न हो। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया में किसी किस्म की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्टÑीय अनुसूचित जाति आयोग से संबंधित लोगों के अधिकारों के प्रति समय-समय पर सेमिनारों का आयोजन करता रहता है, ताकि अनुसूचित जाति के लोग केन्द्र सरकार की उनके लिए बनाई गई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को सरलता से केन्द्र सरकार की स्कीमों का लाभ मिल सके, इसके लिए भी अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य होगा, जिसके लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपील की कि अनुसूचित जाति से संंबंधित समस्याओं, छात्रवृत्तियों तथा उन पर होने वाले किसी भी तशदद पर बिना देरी कार्रवाई की जाए, ताकि अनुसूचित जाति के नौजवानों व लोगों की समस्याओं का समय पर हल हो सके तथा उनको हर तरह से इंसाफ मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा फरीदकोट जिले के प्रभारी डा.सीमांत गर्ग ने राष्ट्रीय  अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा. पार्थ बिश्वास को बुके व दोशला देकर सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी अनुसूचित जाति से संबंधित मुश्किलों व समस्याओं का हल करवाने के लिए हमेशा तत्पर है, जो भी उनके पास कोई शिकायत आती है तो वह उच्चाधिकारियों से मिलकर उसका हल करवाने में कोई कमजोरी नहीं छोड़ेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *