मोगा-कोटकपूरा रोड पर कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, हादसा CCTV में कैद

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा-कोटकपूरा रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान बेयंत नगर, गली नंबर 8, मोगा निवासी सीरा उम्र 36 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिरा पेंटिंग का काम करते थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सीरा शनिवार को काम से घर लौटने के बाद घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे परिवार को सूचना मिली कि सिरा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। हादसे के टाइम दो लोग मोटरसाइकल में सवार थे जो सीसीटीवी से पता लगा सीरा की मौके पर मौत हो गई साथ बैठे दूसरे साथी सही सलामत रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शब को पोस्ट मार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *