राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन (रजि. 127) के सदस्यों द्वारा माता ज्वाला जी की पावन अखंड ज्योत को विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ श्री ज्वालाजी धाम पहुंचाने के लिए 22 श्रद्धालुओं का जत्था मोगा से रवाना हुआ। जत्थे की रवानगी से पहले धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला जी का आशीर्वाद लेकर पवित्र ज्योत के साथ ज्वालाजी धाम के लिए यात्रा शुरू की। ज्योत की विदाई के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। श्रद्धालु पवित्र ज्योत को लेकर श्री माता ज्वाला जी के मुख्य दरबार में पहुंचकर इसे विधिवत अर्पित करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण तायल, राकेश गोयल, रमन बब्बर, गगनदीप मित्तल, अमित मित्तल, दिनेश जिंदल, रमन मक्कड़, मोहन लाल, मंगत राय बंसल, सोहम बंसल, राघव, गुरप्रीत, मोना जैन, सोनिया मित्तल, सुषमा गोयल, जॉली बब्बर, ऋतु, निशा, वीणा, प्रांजल और निकिता सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला जी के चरणों में क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। स्थानीय श्रद्धालुओं ने जत्थे को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना के साथ विदा किया।

