राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेर्सी के प्रांगणमें स्थित मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र शर्मा नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, फैकल्टी मेंबर एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक तौर पर मां भगवती व ठाकुर जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गणपति आराधना से प्रारंभ कर जब से जन्मे है कन्हैया करामात हो गई, कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नचदा, छोटी-छोटी गईये छोटे-छोटे गवाल, कौन कहता है भगवान खाते ही नहीं.., अरे द्वार वालों कन्हैया से कह दो.. इत्यादि भेंटों का गायन करके पूरे आई.एस.एफ. कॉलेज के दुर्गा मंदिर प्रांगण को भगवान कृष्ण के रंग में रंग दिया। सभी लोग प्रेम रस में समर्पित होकर नृत्य किया एवं पूर्ण रूप से भक्ति रस में सराबोर हो गए। इस मौके पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी एवं उनके द्वारा दिए गए भक्ति, कर्तव्य, निष्ठा व धर्म परायण रहने के लिए प्रेरित किया। इस संकीर्तन की समाप्ति पर आरती की गई तथा बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी को माखन मिश्री का भोग लगाकर व केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया व बधाई दी तथा आऱती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया एवं सभी ने समर्पण एवं श्रद्धा भाव से लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फैकल्टी स्टाफ डा. संत कुमार वर्मा, डा. वेदपाल, डा. बालक दास कुर्मी, डा. नवजोत कौर, डा. खड़ग राज, डा. प्रीती पटेल, नवनीश कुमार, अमित शर्मा, अमन,अभिषेक आदि के साथ-साथ विद्यार्थी उपस्थित थे।

