पंजाब में अब खेतों में बिजली न मिलने पर किसानों ने सड़क पर उतरे। मोगा जिले में बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। खेतों में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत के बीच लगातार लग रहे बिजली कट से नाराज किसानों ने आज शनिवार को अजीतवाल पावर ग्रेड के सामने 10 गांव के किसानो ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे को बंद करके रोष पदर्शन किया 4 घंटे तक किसानों ने रोड पर धरना देने बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी ने 8 घंटे बिजली देने के आश्वासन देने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।

