टी.एल.एफ स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम : चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल, मोगा के युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल एवं पंजाब का नाम रोशन किया। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित दूसरी मिनी (अंडर-11) एवं जूनियर (अंडर-17) नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप-2026 में स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में स्कूल की उर्वी (कक्षा चौथी-सी), पिनाज (कक्षा चौथी-सी) और उमबर (कक्षा तीसरी-सी) ने पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने अंडर-11 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता तथा प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण को दशार्ता है। इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी की लहर है। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग और प्रिंसिपल नीतू डांडी ने उर्वी, पिनाज और उमबर को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने वाले कोच और मेंटर्स के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि द लर्निंग फील्ड-ए ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जाता है। स्कूल के विद्यार्थी लगातार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *