मोगा जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। फिलहाल जिले में 5 पॉजिटिव मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पताल मोगा में भी तैयारियां की गई हैं। अस्पताल में 4 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां गंभीर श्रेणी यानी कैटेगरी-C के मरीजों को भर्ती कर इलाज देने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *